फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी रह सकती है दिवाली घर पर मनाने की हसरत

Tue, 25 Oct 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पद्मावत एक्सप्रेस, उघोग नगरी समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनें नवंबर तक फुल हैं। इनकी वेटिंग की लिस्ट बहुत लंबी है। ऐसे में दिल्ली-मुंबई में कमाने गए हजारों लोगों को दिवाली पर घर पहुंचने में खासा मशक्कत करनी पड़ सकती है। बिना आरक्षण दिवाली मनाने घर आने वालों की बर्थ के अभाव में फजीहत हो सकती है। हालांकि जाने के लिए बर्थ खाली है।
विज्ञापन


दिवाली पर अगर बिना आरक्षण कराये कोई आना चाहता है तो उसके लिये सफर मुसीबत भरा हो सकता है। क्योंकि नवंबर से पहले ट्रेनों में सीट खाली नहीं है। दीपपर्व की छुट्टियों घर-परिवार के बीच बिताने का मजा किरकिर हो गया है। अधिकांश यात्री ऐसे भी जिन्होंने चार महीने पहले आरक्षण कराया था, मगर अभी तक उनकी वेटिंग कंफर्म नहीं हो पाई है। मजबूरी में उनको वेटिंग पर आना पड़ रहा है।नई दिल्ली से आने वाली काशी विश्वनाथ, पद्मावत एक्सप्रेस, मुंबई से आने वाली उद्योग नगरी, नीलांचल एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस, साकेत एक्सप्रेस पंजाबमेल इन सभी ट्रेनों में नवंबर तक सीटें फुल हैं।
तत्काल का ही सहाराइमरजेंसी में अगर कोई घर आना चाहता है तो उसको बर्थ के लिए तत्काल सुविधा का ही सहारा हो सकता है। मगर जिस तरह से लोग वेटिंग में लगे हुए हैं। उसको देखने के बाद लग रहा है कि लोग वेटिंग का इंतजार नहीं करेंगे और तत्काल की सुविधा का लाभ ले सकते हैं। भीड़ बढ़ने से तत्काल पर भी संकट आ सकता है।
विज्ञापन


पूजा स्पेशल के नाम पर झुनझुना
दिवाली पर प्रतापगढ़वासियों को पूजा स्पेशल ट्रेन की सुविधा से वंचित कर दिया गया है। लखनऊ डिवीजन ने 24 अक्टूबर से दो मेला स्पेशल लखनऊ-दिल्ली के बीच चलाने की घोषणा की थी। मगर प्रतापगढ़ से होकर गुजरने वाली एक भी पूजा स्पेशल ट्रेन की सुविधा फिलहाल यहां के लोगों को नहीं मिल पाई है। सीएमआई आरएस चौरसिया ने बताया फिलहाल अभी तक पूजा स्पेशल चलने की कोई सूचना नहीं हैं। हो सकता है दिवाली के एक दो दिन पहले पूजा स्पेशल चलाई जाए। यह सब अफसरों पर निर्भर है।

ट्रेनों में ये है ‌ि‌स्‍थति
नीलांचल एक्सप्रेस में 29 अक्तूबर से वेटिंग 5 नवंबर तक वेटिंग हैं। पद्मावत एक्सप्रेस में 28 अक्टूबर से 6 नवंबर तक वेटिंग, अर्चना एक्सप्रेस में 12 नवंबर तक वेटिंग, पंजाब मेल में 3 नवंबर तक वेटिंग, उद्योग नगरी में 25 अक्टूबर से वेटिंग शुरू हैं। अन्य ट्रेनें भी दिवाली त्योहार पर खाली नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें