भंगवा रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम का असर अब ट्रेनों के संचालन पर पड़ने लगा है। रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जाम के चलते देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस करीब 20 मिनट तक जंक्शन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर मनोज कुमार पहुंचे। मशक्कत कर रेलवे क्रॉसिंग बंद कराया। उसके बाद ट्रेनों का आवागमन बहाल हो सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि भंगवा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज न होने के कारण अक्सर जाम लगता है। जंक्शन के समीप क्रॉसिंग होने के कारण हर 15 मिनट पर ट्रेनों का आवागमन होता है जिससे रेलवे फाटक बंद किया जाता है।
स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि समय पर फाटक बंद होने के कारण ट्रेन का ठहराव जंक्शन पर किया गया था। फाटक बंद होने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
ओवरब्रिज का 25 फीसदी काम पूरा
करीब दो साल पहले भंगवा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। अब तक महज 25 फीसदी ही काम पूरा किया जा सका है। कार्यदायी संस्था का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने में लगभग दो साल का समय लगेगा।