फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: महारैली के लिए कांग्रेसी दिल्ली रवाना

Sat, 31 Oct 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़  जंक्शन से दिल्ली के लिए रवाना होते कांग्रेसी। मीडिया प्रभारी
विज्ञापन
नई दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की महारैली में शामिल होने के लिए शनिवार को जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रवाना हुए। जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता रेलवे जंक्शन से दिल्ली गए। वहीं, रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस कार्यकर्ता भगवती प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में बसों से रवाना हुए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महारैली में वोट चोरी और चुनावी पारदर्शिता का मुद्दा उठाया जाएगा। इस दौरान वेदांत तिवारी, रवि भूषण सिन्हा, मासूम हैदर, मो. इश्तियाक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें