फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक दोहरीकरण पकड़ा रफ्तार, सई नदी में बनकर तैयार हुआ एक और रेलवे का पुल

विज्ञापन
बेल्हा घाट सई नदी पर रेलवे पुल निर्माण को पिलर पर गर्डर रखते कर्मचारी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग पर रेलवे ट्रैक दोहरीकरण का काम तेजी से चल रहा है। सोमवार को इसके लिए सई नदी पर पुल तैयार कर लिया गया। उम्मीद जताई जा रही है कि अमेठी से अंतू तक दोहरीकरण का काम फरवरी तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

पांच साल पहले अमेठी से जंघई के बीच रेल लाइन के दोहरीकरण की मंजूरी मिली थी।
सर्वे में पता चला कि दोहरीकरण के लिए अमेठी से प्रतापगढ़ के बीच में चार पुल और 70 पुलिया का निर्माण कराना होगा। रेलवे के जेई राकेश कुमार ने बताया कि अंतू से अमेठी के बीच डबल लाइन का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रतापगढ़ से अंतू के बीच तीन पुल और पुलिया का निर्माण पूरा हो गया है। सई नदी का पुल भी तैयार कर लिया गया है। सोमवार को डबल लाइन बिछाने के लिए पुल पर गाटर रखे गए। ठेंगहा और उमरी में भी पुल का निर्माण हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें