फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से सियासत का मेगा शो

Wed, 15 Feb 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव की सरगर्मी गुरुवार से चरम पर होगी। वार होगा तो पलटवार होगा। सियासत के मेगा शो में जुबानी जंग भी तेज हो जाएगी। 23 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए सियासी सूरमा बेल्हा की धरती को मथ डालने की तैयारी में हैं।

गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शहर में दहाड़ेंगे तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लालगंज इलाके में हुंकार भरेंगे। इसके अलावा आने वाले दिनों में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सपा के कद्दावर नेता आजम खान, सिने स्टार नगमा की चुनावी सभाएं भी होने जा रही हैं। कार्यक्रम फाइनल होते ही पदाधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। समर्थकों की भीड़ युद्ध स्तर पर जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


जिले में 16 फरवरी से 20 फरवरी के बीच बड़े नेताओं की ताबड़तोड़ सभाएं होने जा रही हैं। सपा के स्टार प्रचारकों में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 20 फरवरी को केपी कालेज में आना है। 18 फरवरी को आजम खान के आने का कार्यक्रम तय हो चुका है। अबू आसिम आजमी के कार्यक्रम में भी रानीगंज और सदर विस में लगे हैं। इसके अलावा 16 फरवरी को भटनी में कांग्रेस प्रत्याशी आराधना मिश्रा मोना के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर व नगमा आ रही हैं।

17 फरवरी को विश्वनाथगंज और रामपुर खास में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद भी जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी बीच में विश्वनाथगंज, रानीगंज, सदर, पट्टी में जनसभा करेंगे। 16 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शहर के रामलीला मैदान में आ रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी की मानें तो आने वाले दिनों में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या, स्वामी प्रसाद मौर्य व योगी आदित्यनाथ के आने की प्रबल संभावना है। अभी तिथि तय नहीं हुई है।
विज्ञापन


 ये नेता 21 फरवरी तक किसी भी दिन आ सकते हैं। इसके अलावा अद नेत्री व केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का भी कार्यक्रम मांगा गया है। वह भी 20 फरवरी के बीच में जनसभाओं को संबोधित करने आएंगी। बसपा से पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय और माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी का कार्यक्रम लगा है। अभी तिथि तय नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें