फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रात नौ बजे मनेगी ‘दिवाली’, घर-घर होती रही तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में शनिवार की सुबह खुलने वाली किराना की दुकानों पर लोग मोमबत्ती खोजते रहे। शहर की अधिकांश दुकानों पर दिवाली पर बची हुई मोमबत्ती का स्टाक खत्म होने से लोग कभी इस दुकान, तो कभी उस दुकान का चक्कर लगाते रहे। शहरी और ग्रामीण इलाकों में कुम्हारों के घर दीया खरीदने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुम्हारों के घर दीया खत्म होने पर वह लोगों को रविवार दोपहर तक मुहैया कराने का भरोसा देते रहे।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण फैली अनिश्चितता और अंधकार की चुनौती से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार की रात नौ बजे अपने घरों के बाहर दीया जलाने के लिए शनिवार को लोग तैयारियों में लगे रहे। लॉकडाउन में दुकानें सुबह ही खुलने का आदेश है। ऐसे में शनिवार की सुबह किराना दुकानों पर पहुंचने वाले लोग मोमबत्ती ढूंढते रहे। शहर की अधिकांश दुकानों पर मोमबत्ती नहीं होने से ग्राहकों को निराश होना पड़ा। कुम्हारों के यहां दीया लेने भी लोग पहुंचे।
बाबागंज और बेल्हा देवी स्थित कुम्हार बस्ती में लोग दीया खरीदने पहुंच गए। आश्चर्य की बात तो यह रही कि लोगों ने सिर्फ एक दीया नहीं खरीदा, बल्कि कोई एक दर्जन, तो कोई दो दर्जन दीया खरीद रहा था। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोमबत्ती, दीया, टॉर्च, मोबाइल फ्लैश लाइट जलाने का आह्वान किया है, मगर शहर और गांव के अधिकांश लोग दीया और मोमबत्ती जलाने पर जोर दे रहे हैं। इन लोगों का मानना है कि दीया और मोमबत्ती से जहां हमारा संकल्प मजबूत होगा, वहीं पर्यावरण प्रदूषण को साफ करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

पीएम की अपील के समर्थन में भाजपाइयों के साथ ही आम लोग फेसबुक और व्हाट्सएप पर रविवार की रात नौ बजे दीया, मोमबत्ती जलाने की अपील करते रहे। भाजपा जिलामंत्री आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि बूथ लेवल के सभी कार्यकर्ताओं को गांव के लोगों को जागरूक करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए सबको मिलकर जंग लड़नी होगी।
चिलबिला स्थित मोमबत्ती के थोक विक्रेता के यहां शनिवार को स्टाक खत्म हो गया। फुटकर दुकानदारों की मांग पर थोक विक्रेता ने स्टाक खत्म होने की जानकारी दी। इससे फुटकर दुकानदारों को निराश होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें