फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: घरेलू कलह से तंग युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 17 Dec 2023 06:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अंतू के स्टेशन रोड निवासी मृतक प्रशांत पांडे । फाइल फोटो
विज्ञापन
फोटो-15
विज्ञापन

घरेलू कलह से तंग युवक ने फांसी लगाकर दी जान
एक सप्ताह पहले मुंबई से आया था अपने घर, इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का बुरा हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
संडवाचंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के अठगवां मिश्रान वार्ड निवासी प्रशांत पांडेय ने घरेलू कलह की वजह से फांसी लगाकर जान दे दी। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।
नगर पंचायत अंतू के अठगवां मिश्रान स्टेशन रोड निवासी सेवानिवृत्त फौजी श्रीकांत पांडेय का इकलौता बेटा प्रशांत पांडेय (25) मुंबई की एक कंपनी में चालक की नौकरी करता था। एक सप्ताह पूर्व वह मुंबई से घर आया था। शनिवार की रात करीब नौ बजे वह बाहर से घर लौटा। पड़ोसियों के अनुसार शादी में बाइक न मिलने की बात को लेकर परिवार के लोगों से उसकी कहासुनी होने लगी। उसके पिता ने नाराजगी जताते हुए फटकारा। जिससे क्षुब्ध होकर प्रशांत अपने कमरे में चला गया। उसने अपनी ससुराल जेठवारा के गुरबख्श का पुरवा में फोन कर फांसी लगाने की धमकी दी। उसने कमरे के भीतर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद उसकी मां कमरे में गई तो चीख पड़ी। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। हालांकि इस बीच ससुराल से भी लोग पहुंच गए थे। आननफानन परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से परिजन रोते बिलखते रहे। प्रशांत की दो बहने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
जन्मदिन मनाने की चल रही थी तैयारी
प्रशांत की शादी जून माह में हुई थी। वह पत्नी को मुंबई में ही छोड़ कर घर आया था। पति के मौत की खबर मिलते ही पत्नी घर के लिए रवाना हो गई। 18 दिसंबर को प्रशांत का जन्मदिन था। जिसे मनाने के लिए परिजन तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें