फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : टिकट घोषित नहीं, पल्लवी पटेल और शिवाकांत ओझा ने खरीदा पर्चा

Thu, 03 Feb 2022 01:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवाकांत ओझा ने रानीगंज विधानसभा से पर्चा खरीदा। रानीगंज में भी अभी भाजपा ने अपना प्रत्याशी तय नहीं किया है।
विज्ञापन
अपना दल की प्रदेश अध्यक्ष पल्ल्वी पटेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशाम्बी जिले की सिराथू विधानसभा सीट से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ सपा उम्मीदवार बनाई गईं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन और अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल की बेटी पल्लवी पटेल ने प्रतापगढ़ सदर विधानसभा से भी पर्चा खरीदा है। हालांकि अभी इस सीट पर पार्टी की ओर से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन



उधर, हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवाकांत ओझा ने रानीगंज विधानसभा से पर्चा खरीदा। रानीगंज में भी अभी भाजपा ने अपना प्रत्याशी तय नहीं किया है। बुधवार को कुल 43 लोगों ने नामांकन पत्र लिया। जबकि रामपुर खास विधानसभा से एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 


नामांकन के दूसरे दिन रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र से रामकरन सिंह ने  राष्ट्रीय राष्ट्रवाद पार्टी से नामांकन पत्र दाखिल किया। अपना दल की नेता पल्लवी सिंह पटेल ने सदर विधानसभा से नामांकन पत्र लिया  है।
विज्ञापन



भाजपा नेता शिवाकांत ओझा ने रानीगंज, सपा प्रत्याशी गुलशन यादव ने कुंडा, आम आदमी पार्टी के नेता दिनेश उपाध्याय ने सदर, बसपा नेता फूलचंद्र मिश्र ने पट्टी विधानसभा से नामांकन पत्र खरीदा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने बुधवार को नामांकन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की जानकारी ली।


उन्होंने सभी आरओ को निर्देश दिया है कि वे नामांकन के समय अपने कक्ष में मौजूद रहेंगे। कोई भी आरओ इधर-उधर नहीं बैठेगा। नामांकन स्थल के बाहर बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है। नामांकन स्थल पर सीओ सिटी अभय पांडेय, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार सिंह और समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे।

विज्ञापन

रविवार को नहीं होगा नामांकन 
विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को नामांकन नहीं होगा। चुनाव आयोग ने अवकाश के दिनों को छोड़कर चुनाव संबंधित कार्य करने के लिए कहा है। हालांकि नामांकन के लिए आठ फरवरी तक की तिथि निश्चित की गई है। इसलिए प्रत्याशियों को पर्याप्त समय मिल जाएगा। 


एसबीआई में जमा करना होगा चालान 
नामांकन करने वाले प्रत्याशियों को एसबीआई में चालान जमा करना होगा। नामांकन स्थल  पर कैश जमा करने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इससे प्रत्याशियों को जमानत राशि एसबीआई की मुख्य शाखा में जमा करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें