फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के अग्निशमन यंत्र निकले निष्क्रिय

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज छात्रावास में लगे आग से बचाव के उपकरणों की जांच करते अ​धिकारी। विभाग
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में बने बहुमंजिला छात्रावास का फायर ऑडिट किया। बॉयज हॉस्टल के अग्निशमन यंत्र निष्क्रिय मिलने पर टीम ने यंत्र बदलने का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

महानिदेशक अग्निशमन व आपात सेवा उत्तर प्रदेश लखनऊ ने 15 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले आवासीय भवनों, अपार्टमेंट आदि में अग्नि सुरक्षा का निरीक्षण व फायर ड्रिल का निर्देश दिया है। शासन के निर्देश अग्निशमन विभाग की टीम बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज पहुंची।
प्राचार्य डॉ. सोमनाथ की उपस्थिति में गर्ल्स हॉस्टल में लगे अग्निशमन यंत्रों की जांच की। इसके बाद बॉयज हॉस्टल का निरीक्षण किया। हॉस्टल में अधिकांश यंत्र निष्क्रिय मिले।
विज्ञापन

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी राधेश्याम दुबे ने मेडिकल कॉलेज को नोटिस जारी कर उपकरण के नवीनीकरण का निर्देश दिया। टीम ने मॉक ड्रिल कर कर्मचारियों को आग से बचाव के तरीके बताए। प्राचार्य ने बताया कि यंत्रों के नवीनीकरण के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें