पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने तीन थानेदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। कोहड़ौर थानाध्यक्ष राधेश्याम को उदयपुर, वहां से राधेबाबू को देल्हूपुर का थाना प्रभारी बनाया है। देल्हूपुर में तैनात थानाध्यक्ष धनंजय राय को कोहड़ौर का एसओ बनाया है। मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी विनय सिंह का स्थानांतरण गैर जनपद होने के नाते उन्हें लाइन भेजा है। वहां तैनात उपनिरीक्षक अनूप यादव को चौकी की जिम्मेदारी दी है।
फतनपुर में तैनात दरोगा विजय कुमार को रूर चौकी, पूरे घना चौकी प्रभारी एहसानुल हक को बेलखरी चौकी प्रभारी, रानीगंज थाने में तैनात अमित कुमार को चौकी प्रभारी कसेरुआ दुर्गागंज, कटरागुलाब सिंह चौकी प्रभारी गणेश दत्त पटेल को देवसरा कस्बा, जेठवारा से राजीव वर्मा को कटरागुलाब सिंह, कंधई थाने के दरोगा राजेश कुमार को किशुनगंज चौकी प्रभारी, दरोगा जितेंद्र सिंह को महेशगंज समेत 21 दरोगा को इधर से उधर किया है। इसके अलावा 48 मुख्य आरक्षी व आरक्षी भी दूसरे थानों में भेजे गए हैं।