फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रात तेज धमाके ने उड़ाई 30 गांव के लोगों की नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
भंवरी में मंगलवार की आधी रात तेज धमाके ने आसपास के 30 गांव के लोगों की नींद उड़ाकर रख दी। लोगों को ऐसा लगा जैसे आसमान से बमबारी हुई है। धमाके के बीच आग की लपटों को देख पड़ोसियों की रूह कांप उठी। धमाके से गांव के लोग काफी देर तक सहमे रहे।
विज्ञापन

भंवरी में जांच करने पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल देखने के बाद पड़ोसियों से भी पूछताछ करती रही। गांव के पूर्व प्रधान हरीलाल ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि रात में पहले तो लोग घरों से बाहर ही नहीं निकले। कुछ देर बाद आग की लपटें बुझने व धमाके की गूंज कम होने के बाद झुलसे लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों के पहुुंचने का सिलसिला प्रारंभ हुआ। हर कोई समझ नहीं पा रहा था कि घटना कहां हुई है।
पड़ोसी गांव पेड़ारी, नसीरपुर, राजापुर समेत अन्य गांव के लोग भी भागकर पहुंचे। इसके बाद झुलसे लोगों की मदद करने में जुटे। आग से अशोक व उसके भाई की गृहस्थी भी जल गई। जिसे लोगों ने बुझाया। इस बात की भी चर्चा होती रही कि आग से जल रही गृहस्थी को बचाने में परिवार के कुछ सदस्य झुलसे हैं।
विज्ञापन

घर में निकला था सांप, भय से बंद कर रखे थे खिड़की दरवाजे : ग्रामीणों के अनुसार अशोक के घर में कुछ दिन पहले सांप घुस गया था। जिससे परिवार के लोग भयभीत हो गए थे।
विषैले जंतु के प्रवेश को रोकने के लिए खिड़की दरवाजे पूरी तरह बंद किया गया था। इससे मकान में वेंटिलेशन का कोई स्थान नहीं बचा था।
विकराल आग के बाद भी नहीं फटा सिलिंडर : अशोक के घर में गैस रिसाव से लगी आग व धमाके के बीच सिलिंडर नहीं फटा। ग्रामीणों का कहना था कि यदि सिलिंडर फटता तो पड़ोस में रहने वाले लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती थी।
धमाके में दीवार गिरी, छत में आई दरार : मकान में गैस रिसाव के बाद धमाके के बीच लगी आग से रात में हर ओर चीख पुकार मची रही।
धमाके में दो तरफ की दीवार गिर गई। गनीमत रही कि मकान की छत में दरारें आई। छत नही गिरी वरना कई जानें चली जातीं।
धमाके में अशोक की उड़ गई थी हथेली : भंवरी में गैस के रिसाव के बीच तेज धमाके के बीच लगी आग की चपेट में आने से अशोक कुमार हथेली उड़ गई। उसके दाहिने हाथ की हथेली धमाके के बीच कटकर अलग हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें