फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बाल शिशु गृह से बालक चोरी करने वाली महिलाकर्मी समेत तीन लोग भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के शुकुलपुर स्थित बाल शिशु गृह से शुक्रवार की रात पांच माह के मासूम बालक आयुष को चोरी करने के मामले में रविवार को पुलिस ने महिला कर्मचारी समेत तीन को जेल भेजा। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर चोरी गए बालक को मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के नगला सपेरा से बरामद कर लिया।
विज्ञापन

बालक चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम ने हरियाणा के करनाल की रहने वाली कर्मचारी राधिका उर्फ रीना से सख्ती से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार राधिका ने बताया कि उसने मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के नगला सपेरा के रहने वाले अपने प्रेमी आकाश उर्फ कान्हा को बच्चा चुराकर दिया है। उसको कोई संतान नहीं हो रही थी। उसकी खुशी के लिए पांच माह पहले खुद के बच्चा पैदा होने की जानकारी आकाश को दी थी। जिसे लेकर वह काफी खुश था।
वह उदय सिंह के साथ आया था। रविवार को चोरी गए बालक को बरामद करने वाली कोतवाली पुलिस ने उसे सीडब्ल्यूसी के सामने ले गई। वहां से आदेश मिलने के बाद उसे बाल शिशु गृह भेजा गया। सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि महिला कर्मी व उसके प्रेमी आकाश और मददगार उदय सिंह को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें