घटना के बारे में एसपी ने दी जानकारी
हमारे अन्य साथी जो बिहार, असम, बंगाल तथा अन्य राज्यों में हैं। हम लोग मिलकर टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर ऐसे लोगों को चिह्नित करके जोड़ते हैं, जो गेमिंग व ट्रेडिंग एप में रुचि लेते हैं और शुरआती दौर में उनमें जब व थोड़ा पैसा इन्वेस्ट करते हैं तो उन्हें कुछ फायदा देते हैं इससे वो लालच में आकर और अधिक पैसा लगाते हैं फिर हम फर्जी एप जनरेट करके उसी एप में पैसा इन्वेस्ट कराते हैं और उनके पोर्टफोलियों में इन्वेस्ट किया गया धनराशि दो गुना प्रदर्शित करवाया जाता है।
पैसे के लालच में आकर उनके द्वारा लाखों रुपया इन्वेस्ट किया जाता है जिसे हम लोग दूसरे खातों में स्थानांतरित कर आपस में बांट लेते थे। जब खाते फ्रिज हो जाते थे तो हम अपने गिरोह के सक्रिय सदस्यों द्वारा और खातों को मंगवाकर उनमें पैसे स्थानांतरित करा देते थे। आरोपियों के पास से बरामद दस्तावेज व मोबाइल का विश्लेषण किया गया तो बड़े पैमाने पर पैसे का स्थानांतरण पाया गया, जो 20 करोड़ से ऊपर है। महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली , तमिलनाडु, तेलंगाना, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश , केरल, छत्तीसगढ़ , आंध्र प्रदेश, कर्नाटका, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उड़ीसा से संबंधित हैं। पूरे देश में इनके गिरोह के सदस्य फैले हुए हैं।