फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर शिक्षक समेत तीन की मौत, 193 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शुक्रवार को 24 घंटे के भीतर जिले में कोरोना से रिटायर शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन स्वास्थ्य कर्मचारियों समेत 193 लोगों में संक्रमण की पुष्टी हुई है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 11027 हो गई है। इनमें 125 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 7671 लोग स्वस्थ घोषित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

रिटायर शिक्षक की तबीयत एक सप्ताह पहले खराब हुई थी। उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज में भर्ती कराया गया था। वहां संक्रमण की पुष्टि के बाद कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार रात उनकी मौत हो गई। उधर, कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती प्रयागराज के फूलपुर के एक अधेड़ ने शुक्रवार भोर में दम तोड़ दिया। कोरोना संक्रमित रानीगंज के राजापुर के एक युवक ने बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
उधर, 193 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पीएचसी मानधाता के एक और संडवा चंद्रिका के दो स्वास्थ्यकर्मियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। कुंडा इलाके की सात महिलाओं सहित 18 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। शहर के अलग-अलग मोहल्लों में 17 व अंतू इलाके में 13 लोग पाजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांगीपुर में रिटायर्ड शिक्षक की मौत
सांगीपुर में एक रिटायर्ड शिक्षक ने दम तोड़ दिया। वह सप्ताह भर से जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। हालांकि उनकी कोरोना की जांच नहीं हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें