फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: व्यापारियों की पिटाई के मामले में तीन सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
होली के दिन धार्मिक स्थल पर रंग फेंकने को लेकर हुए विवाद के मामले में व्यापारियों की पिटाई करने वाले तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बुधवार को ही घटना के विरोध में व्यापारियों ने इलाके की बाजारों को बंद कर विरोध प्रदर्शन किया था। व्यापारियों के प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा नेताओं ने भी पुलिस अफसर से बात कर कार्रवाई का भरोसा दिया था।
विज्ञापन

कन्हैया हनुमानगंज बाजार के रहने वाले दो व्यापारियों के साथ पुलिस ने मारपीट की थी। जिसके बाद से व्यापारियों में आक्रोश था। व्यापारी नेता रवि गुप्ता की अगुवाई में बुधवार को बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन हुआ था। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच क्षेत्राधिकार पट्टी मनोज रघुवंशी को सौंपी है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि जांच के दौरान सिपाही अरशद अंसारी, जगजीत सिंह यादव और रवि कुमार की भूमिका संदिग्ध मिली। ऐसे में तीनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके पहले थाने के एसएसआई असलम समेत दो सिपाहियों को पहले ही लाइन हाजिर किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें