फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Minor raped: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 24 Sep 2022 04:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

रात में पुलिस ने रफीक तथा तफसीर को राजगढ़ तथा मुन्नू को विश्वनाथगंज रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया। एसओ ने बताया कि एक अभियुक्त शिवम् सरोज पुत्र इंद्रकुमार निवासी कोट का पुरवा संसारपुर को जल्द ही गिरफ्तारी कर लिया जाएगा। युवती का मेडिकल करने के बाद बाल कल्याण बोर्ड भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देल्हूपुर थाना क्षेत्र के गजेहड़ा जंगल में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपियों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य का पुत्र भी शामिल है। एक आरोपी अभी फरार चल रहा है, जिसकी खोजबीन में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन

देल्हूपुर थाना क्षेत्र के गजेहडा जंगल में शुक्रवार शाम को नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर बाजार के निवासी की तहरीर पर अपना दल एस के नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य फहीम उर्फ पप्पू निवासी पंवारपुर का बेटा तफसीर (19), टिकुरिया पंवारपुर के हमिद का बेटा रफीक (38) तथा गोवर्धनपुर के मो सईद का बेटा मुन्नू  (33) के खिलफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि तीनों ने मिलकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

रात में पुलिस ने रफीक तथा तफसीर को राजगढ़ तथा मुन्नू को विश्वनाथगंज रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया। एसओ ने बताया कि एक अभियुक्त शिवम् सरोज पुत्र इंद्रकुमार निवासी कोट का पुरवा संसारपुर को जल्द ही गिरफ्तारी कर लिया जाएगा। युवती का मेडिकल करने के बाद बाल कल्याण बोर्ड भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण के बाद जंगल में किया गैंगरेप

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें