फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हत्या की धमकी दे व्यापारी से मांगी 15 लाख की रंगदारी

Fri, 31 Mar 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मकंद्रूगंज मोहल्ले के बेकरी कारोबारी आनंद कुमार से बदमाशों ने व्हाट्स एप कॉल के जरिए 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। न देने पर हत्या कर देने की धमकी दी। शिकायत पर कारोबारी की सुरक्षा में सिपाही तैनात किया गया है। धमकी से पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है।
विज्ञापन

बेकरी कारोबारी आनंद कुमार का कहना है कि 21 मार्च की रात उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल पर बात कर पंद्रह लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। उसने धमकी देकर कहा कि उसके बताए स्थान पर जल्द से जल्द पंद्रह लाख रुपए पहुंचा दो नहीं तो शहर के महामाया मार्बल व्यापारी के जैसा हश्र होगा। सहमे व्यापारी ने मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को देते हुए शिकायती पत्र दिया। एसपी के आदेश पर धमकी वाले नंबर की खोजबीन सर्विलांस टीम कर रही है। नगर कोतवाल ने बताया कि चूंकि आनंद ने आईजीआरएस पर अपनी शिकायत की थी। उनसे तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


रंगदारी नहीं देने पर कई व्यापारियों ने गंवाई है जान
शहर के सदर बाजार मोहल्ले के पास रहने वाले लोहा कारोबारी रहे महादेव केसरवानी से पांच वर्ष पहले नैनी जेल में बंद विकास गैंग के शूटर हलीम ने रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर महादेव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद भाग रहे बदमाश हलीम के भाई को मोहल्ले के लोगों ने पीटकर मारा डाला था। वर्ष 2018 में कोहंड़ौर बाजार के पास रहने वाले सगे व्यापारी भाई श्याम सुदंर व राममूर्ति लोहा कारोबारी को दस लाख की रंगदारी नहीं देने पर जेल में बंद शातिर बदमाश हब्बू व उसकी गैंग के शूटर सद्दाम, अतीक, तौकीर ने साजिश कर दोनों की दुकान पर ही हत्या करा दी थी। हब्बू व सद्दाम गैंग की ओर से व्हाट्सएप कॉल पर बात कर शहर के सदर बाजार के पास रहने वाले महामाया मार्बल व्यपारी राजेश सिंह ने दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी नहीं देने ने राजेश की हत्या दुकान के भीतर ही बदमाशों ने की थी। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने हब्बू व सद्दाम गैंग के 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसी गैंग के शातिर बदमाश तौकीर को मुठभेड़ में एसटीएफ की टीम ने मार गिराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें