फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थकों के लिए तीन हजार बसें, सात हजार चार पहिया वाहन

Thu, 29 Nov 2018 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
राजा भैय्या
विज्ञापन
 पूर्व मंत्री व कुंडा के निर्दल विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया के राजनीति में 25 वर्ष पूरे होने पर लखनऊ के रमाबाई मैदान में रजत जयंती समारोह के बहाने शक्ति प्रदर्शन की तैयारी है। इसके लिए लाखों रुपये पानी की तरह बहाए जा रहे हैं। रजत जयंती में शामिल होने वाले समर्थकों को लेकर जिले से 3 हजार बसें जाएंगी। लगभग 7 हजार चार पहिया वाहनों से भी समर्थक समारोह में शिरकत करेंगे। कुंडा व बाबागंज के लोगों के लिए स्पेशल ट्रेन भी गढ़ी मानिकपुर से रवाना होगी।  
विज्ञापन



नई राजनीतिक पार्टी बनाने के बाद पहली बार लखनऊ में 30 नवंबर को रमाबाई मैदान में आयोजित रजत जयंती समारोह में भीड़ ले जाने की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है। लखनऊ जाने वाले समर्थक 29 नवंबर से ही निकलेंगे, ताकि किसी भी प्रकार का अवरोध पैदा न हो सके। एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी के प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह लाल साहब ने बताया कि कुुंडा व बाबागंज से अधिक भीड़ रजत जयंती में शामिल होगी। कुंडा व बाबागंज विधानसभा के समर्थकों को लेकर 25 सौ बसें जाएंगीं। जबकि दोनों विधानसभा से 5 हजार से अधिक चार पहिया लेकर समर्थक रवाना होंगे। भीड़ को देखते समर्थकों के लिए गढ़ी मानिकपुर से 18 बोगियों की स्पेशल ट्रेन 30 नवंबर की सुबह 8.30 बजे लखनऊ के लिए निकलेगी।

ट्रेन करीब 11.55 बजे लखनऊ स्टेशन पहुंचेगी। शाम 7.20 बजे चारबाग लखनऊ स्टेशन से स्पेशल ट्रेन समर्थकों को लाकर गढ़ी मानिकपुर छोड़ेगी। सदर, पट्टी, रामपुर खास, विश्वनाथगंज व रानीगंज विधानसभा से सौ-सौ बसें समर्थकों को लेकर जाएंगीं। इसके अलावा पांचों विधानसभा से करीब दो हजार चार पहिया वाहनों से भी समर्थक लखनऊ कूच करेंगे। इसके अलावा प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य अलग से वाहन लेकर समर्थकों के साथ जाएंगे।
विज्ञापन



पूर्व मंत्री व कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया के रजत जयंती समारोह में शामिल होने वाले लोगों पर विशेष नजर लगी हुई है। समारोह को कामयाब बनाने के लिए राजाभैया समर्थक प्रधान, बीडीसी सदस्य, ब्लाक प्रमुख, पूर्व ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्यों को लगाया गया है। जो लगातार मेहनत कर अपने इलाके के लोगों को समारोह में शामिल होने के लिए तैयार कर रहे हैं। जिले की भीड़ पर दूसरे जिलों के लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।


राजाभैया की रैली में शामिल होने वाले समर्थक घर से निकलते समय भोजन व नाश्ता लेकर निकलेंगे। अकूत भीड़ के रैली में जाने की संभावना को देखते हुए उस इलाके के प्रधान समेत अन्य जिम्मेदार लोगों को लगाया गया है। जो अपने साथ जाने वाले लोगों के लिए प्रबंध करेंगे या समर्थक अपने घर से पूरी तैयारी के साथ निकलेंगे, ताकि रास्ते में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।


पूर्व मंत्री राजाभैया की रैली में सात प्रदेशों के समर्थक शामिल होंगे। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, गुजरात और महाराष्ट्र प्रांत से राजाभैया के समर्थक रैली में शामिल होने पहुंच रहे हैं। रजत जयंती समारोह के प्रदेश प्रवक्ता अश्वनी सिंह ने बताया कि इन सात प्रदेशों के लोगों का लखनऊ में 29 नवंबर से ही आगमन शुरू हो जाएगा। समर्थकों के रुकने के लिए इंतजाऊम किए गए हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें