फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के करीब व्यापारी से पौने दो लाख की लूट

विज्ञापन
रानीगंज कैथौला के अर्जुनपुर में लूट का शिकार व्यापारी बैजनाथ केसरवानी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग से सटे अर्जुनपुर गांव में पुलिस चौकी से पांच सौ मीटर दूर स्थित कृष्णा आयल मिल्स पर दो बाइक से पहुंचे पांच बदमाशों ने व्यापारी को पिस्टल सटाकर पौने दो लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से भाग निकले। घटना की जानकारी होने पर हडक़ंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल करती रही।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के कैथौला निवासी बैजनाथ केसरवानी अर्जुनपुर बाजार में रहते हैं। वहीं पर वह कृष्णा आयल मिल्स के नाम से अपनी फर्म चलाते हैं। शुक्रवार शाम लगभग सवा छह बजे वह अपने प्रतिष्ठान पर बैठे थे। इस बीच दो बाइक पर सवार पांच नकाबपोश बदमाश पहुंचे। दो बदमाश प्रतिष्ठान के अंदर घुस गए जबकि तीन बाहर खड़े थे।
अंदर घुसते ही बदमाशों ने बैजनाथ को पिस्टल सटा दी। इसके बाद कैश काउंटर में रखे करीब एक लाख 75 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। खबर मिलते ही महज पांच सौ मीटर दूरी पर स्थित चौकी इंचार्ज पहुंचे। आरोपियों की लुटेरों के बजाए वह व्यापारी से ही पूछताछ करने लगे। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी।
विज्ञापन

छह माह पूर्व व्यापारी का हुआ था अपहरण
छह माह पूर्व व्यापारी बैजनाथ का अपहरण भी हुआ था। उस समय भी वह अपने प्रतिष्ठान पर बैठे थे। तभी छह से अधिक बदमाश बाइकों से पहुंचे और उन्हें उठाकर पांच सौ मीटर दूर सराय जालमती गांव के पास ले गए। यहां उनकी पिटाई करने के साथ ही पांच लाख रुपये की फिरौती मांग रहे थे। जानकारी होने पर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश भाग निकले थे। उस वक्त व्यापारी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी।
सीसीटीवी के जरिए बदमाशों तक पहुंचने में जुटी पुलिस
व्यापारी के प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी कैमरे से पुलिस अब बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। अब पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। रानीगंज कैथोला चौकी इंचार्ज ने बताया कि तहरीर मिली है। बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें