फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: माघ मेला जाने वाले स्नानार्थियों के इलाज का 24 घंटे रहेगा इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
माघ मेला जाने वाले स्नानार्थियों को जनपद से गुजरने के दौरान रास्ते में इलाज की कोई समस्या नहीं होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। हाईवे पर स्थित सीएचसी और पीएचसी में 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही 10 बेड के वार्ड भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

माघ मेले के दौरान हाईवे किनारे स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा जाता है ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को पर्याप्त और हर संभव चिकित्सकीय सुविधा मिल सके। खासकर ठंड के मौसम में स्नानार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटकना न पड़े।
स्वास्थ्य विभाग चिकित्सक और कर्मचारियों की 24 घंटे तैनाती करते हुए ड्यूटी का रोस्टर भी जारी करता है, ताकि स्नानार्थियों को जरूरत पर तुरंत बेहतर उपचार मिल सके। इन अस्पतालों में ओपीडी, लेबर रूम और लैब जैसी सुविधाएं होती हैं। जहां सभी तरह के मरीजों का इलाज किया जाता है।
विज्ञापन

प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर विश्वनाथगंज में पीएचसी, मेडिकल कॉलेज, कोहड़ौर सीएचसी व लखनऊ- प्रयागराज राजमार्ग पर कालाकांकर सीएचसी, कुंडा सीएचसी व हथिगवां पीएचसी पर सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एएन राय ने बताया कि माघ मेले के लिए हाईवे पर बने अस्पतालों में स्नानार्थियों के इलाज की पूरी व्यवस्था रहेगी। जिसमें आपातकालीन और नियमित दोनों तरह की स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें