फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन में खलबली मच गई है। 29 अगस्त को आने की संभावना को देखते हुए प्रशासनिक अमला पुलिस लाइन से लेकर विकास भवन तक सड़क व कार्यालय को लकदक करने में जुट गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम का भले ही कार्यक्रम अभी नहीं आया है लेकिन सुगबुगाहट लगते ही जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। बुधवार को दिन भर पुलिस लाइन, बेल्हा देवी, जीआईसी व विकास भवन का अधिकारी चक्कर लगाते रहे। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री मां बेल्हा देवी का दर्शन करेंगे। इसके उपरांत विकास भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
वह जीआईसी में जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं। ऐसे में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी व पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार सभी स्थलों को देखने के साथ ही नगर पालिका को सड़कों को दुरुस्त कराने, सफाई व अतिक्रमण हटाने में लगाया है। छुट्टा मवेशियों की धरपकड़ के लिए भी नगर पालिका की एक टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें