रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज में संभागीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्र ने फीता काटकर खेल का शुभारंभ किया।
प्रधानाचार्य ने कहा कि खेल को मैत्रीपूर्ण भाव से खेलना चाहिए। खेल हमें विज्ञान, मनोविज्ञान, संघटना, अनुशासन और नैतिकता की महत्वपूर्ण शिक्षाएं भी प्रदान करता है। प्रतिभागी छात्रों की प्रतियोगिता में श्याम शंकर इंटर कॉलेज रामगंज, रामनारायण इंटर कॉलेज पट्टी व राम दुलारे इंटरमीडिएट कॉलेज सैफाबाद की टीम शामिल हुई।
प्रतियोगिता के समापन पर रामराज इंटर कॉलेज की टीम विजेता तथा श्याम शंकर इंटरमीडिएट कॉलेज की टीम उपविजेता रही। इस दौरान क्रीड़ा शिक्षक वेदप्रकाश उपाध्याय, अखिलेश मिश्र, नागेंद्र पांडेय, विजय दूबे, राजेश दूबे, सुरेश मिश्र, नीलाभ मिश्र, प्रमोद दूबे व उमाकांत तिवारी समेत शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।