फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ट्रेनों में जगह नहीं, कैसे आएं घर

विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरा और दीपावली पर ट्रेन से घर आने वाले लोगों को खासी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। प्रमुख ट्रेनों में नो रूम और लंबी वेटिंग के कारण यात्रियों का घर पहुंचना आसान नहीं है।
विज्ञापन

जनपद के बहुत से लोग मुंबई, दिल्ली, पंजाब, गुजरात में रहते हैं। दशहरा और दीपावली पर्व परिवार वालों के साथ मनाने के लिए अब घर की राह पकड़ रहे हैं। दिल्ली से आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में दीपावली तक वेटिंग टिकट भी मिलना आसान नहीं है। यही हाल मुंबई से आने वाली साकेत एक्सप्रेस व उद्योग नगरी में है। दोनों ट्रेनों में दीपावली तक 200 से अधिक वेटिंग लिस्ट का टिकट मिल रहा है।
विज्ञापन

मां बेल्हा देवी जंक्शन आने वाली तीनों प्रमुख ट्रेनों में परदेश से आने वालों की भारी भीड़ है। आरक्षित कोच भी अनारक्षित जैसा हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें