फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को बंधक बनाकर नकदी लूटी

Mon, 29 Dec 2014 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बालू लादने जा रहे ट्रक को रोककर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदमाशों ने नकदी समेत ट्रक लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने चालक का हाथपैर बांधकर घटनास्थल से तीन किलोमीटर फेंक दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के धनगढ़ गांव निवासी पवन कुमार ट्रक स्वामी हैं। उनकी ट्रक मानिकपुर थाना क्षेत्र के सहिजनी निवासी राजू चलाता है। बीती रविवार की रात वह ट्रक पर बालू लादने के लिए वाहन स्वामी से 25 हजार रुपये लेकर इलाहाबाद जा रहा था। तहरीर के अनुसार अभी वह हथिगवां थाना क्षेत्र के खिदिरपुर के पास पहुंचा था कि बोलेरो पर सवार कुछ बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक को रोक लिया। जब तक चालक कुछ समझ पाता इससे पहले बोलेरो सवार बदमाश ट्रक पर चढ़ गए।

 ड्राइवर का कहना है कि उसे मार पीटकर 25 हजार रुपये छीनकर उसे बंधक बना लिया और घटना स्थल से तीन किलोमीटर इलाहाबाद की तरफ फेंककर ट्रक लेकर भाग निकले। बदमाशों के चंगुल से बचे चालक ने घटना की जानकारी ट्रक स्वामी को दी। काफी प्रयास के बाद भी ट्रक चालक का पता नहीं चल सका। इस बाबत हथिगवां थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि फोन से एक डंफर के जाने की सूचना मिली थी। अभी तक न तो ड्राइवर आया  और न ही ट्रक मालिक। अगर वह आकर तहरीर देते हैं तो प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें