फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम को धता बताकर घूमता रहा सऊदी अरब से लौटा युवक

विज्ञापन
कुंडा के जमेठी गांव में सौदिया से आए युवक की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
सऊदी अरब से दो दिन पहले लौटे युवक को गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम खोजती रही, लेकिन वह जांच से बचता रहा। वह स्वास्थ्य टीम से मिला भी तो अपनी रिपोर्ट दिखाने से बचता रहा। हालांकि गुरुवार की दोपहर में टीम उससे उसके घर पर मिली और जांच के बाद उसे 28 दिन घर पर रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के जमेठी गांव निवासी ज्ञानचंद्र पटेल सऊदी अरब में रहता था। वह दो दिन पहले घर लौटा था। उसके बारे में सीएमओ आफिस से रिपोर्ट आई थी कि वह बाहर से आया है और स्थानीय स्तर पर उसकी जांच होनी है। इसके अलावा गांव के भी कई लोगों ने उसके बाहर से आने की बात सीएचसी अधीक्षक से बताई।
इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला। फोन करने पर वह अस्पताल आया, लेकिन एयरपोर्ट पर हुई जांच रिपोर्ट को दिखाने की बात पर उसने बताया कि उसकी जांच रिपोर्ट गायब हो गई है। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसकी जांच करने की बात कही, लेकिन वह गायब हो गया।
विज्ञापन

कई बार उससे संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं मिला। इधर दबाव के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार उसकी खेाज में लगी रही। गुरुवार को दोपहर में उसके घर पर होने की जानकारी पर टीम पहुंची और उसकी जांच की गई। जांच में उसके अंदर कोई लक्षण नहीं मिले। हालांकि डाक्टरों ने उसे 28 दिन तक घर में रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें