फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: खेत से लौटे युवक ने फंदे पर झूलकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलीपपुर के जगदीशगढ़ में पिता के साथ खेत की सिंचाई कर घर लौटे बीए प्रथम वर्ष के छात्र नागेंद्र वर्मा ने मंगलवार की रात कमरे में फंदे से झूलकर जान दे दी। खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह परिजनों को जानकारी हो सकी। घटना से परिजन सदमे में हैं। जगदीशगढ़ निवासी राजपति का सबसे छोटा बेटा 18 वर्षीय नागेंद्र वर्मा शेखूपुर रानीगंज के एक प्राइवेट डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। मंगलवार को वह पिता के साथ खेत की सिंचाई करके शाम को घर लौटा। खाना खाने के उपरांत वह अपने कमरे में चला गया।
बुधवार की सुबह वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो पिता उसे जगाने लगा। भीतर से कोई जवाब न मिलने पर शंका हुई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए। लोग दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे। जहां छत के हुक के सहारे नागेंद्र का शव फंदे से लटक रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक नागेंद्र की मां गीता देवी का 16 साल पहले निधन हो चुका है। पिता राजगीरी कर बच्चों की परवरिश की थी। वह चार भाई व एक बहन में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें