फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोरोगी भाई को बचाने में सई नदी में डूबा था युवक, चौबीस घंटे बाद मिला युवक का शव

विज्ञापन
नगर कोतवाली के चकबनतोड़ सई नदी में डूबने से मृत युवक अनन्त प्रकाश। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
नगर कोतवाली के पूरे ओझा गांव में सई नदी में समाए युवक का शव 24 घंटे बाद घटनास्थल से दो सौ मीटर दूर मिला। शव देेखकर परिजनों में कोहराम मच गया। इससे पहले पुलिस पर शव ढूंढने में मदद नहीं करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने लखनऊ-प्रतापगढ़ मार्ग पर स्थित सगरा गांव के पास जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के सगरा गांव निवासी अनंत प्रसाद मिश्र (26) पुत्र हरिओम बुधवार सुबह 11 बजे पूरे ओझा गांव के पास अपने मनोरोगी भाई को बचाने के लिए सई नदी में कूद गया था। भाई को तो उसने बचा लिया, लेकिन खुद नदी में डूब गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला।
बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने सगरा के पास पुलिस पर शव ढूंढने में मदद नहीं करने का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर जाम खत्म कराया। इस बीच सुबह 11 बजे के करीब अनंत का शव घटनास्थल से दो सौ मीटर दूर बरामद हो गया। उसका शव देखकर परिजन बदहवास हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सई नदी में कूद रहे अधेड़ को पकड़ा
नगर कोतवाली के गाय घाट पुल से एक अधेड़ सई नदी में छलांग लगाने जा रहा था। वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसे समझाने के बाद घर भेज दिया। बृहस्पतिवार को पूरे अंती की ओर से एक अधेड़ स्कूटी से सई नदी पर स्थित गायघाट पुल पर पहुंचा। वह स्कूटी खड़ी करने के बाद नदी में छलांग लगाने जा रहा था। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया।

नगर कोतवाली के चकबनतोड़ में सई नदी में युवक का शव मिलने के बाद बिलखते परिजन।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें