फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के 20 लाख के जेवरात के साथ चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
अंतू पुलिस द्वारा तेजगढ़ से गिरफ्तार चोरी के सामान के साथ युवक। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
अंतू पुलिस ने चोरी के 20 लाख के जेवरात के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गैंग का सरगना पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की 24 से अधिक घटनाओं को अंजाम दिए जाने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

अंतू पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात तेजगढ़ सई नदी के पुल के पास से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ रहा बदमाश फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान रघईपुर निवासी आकाश सरोज पुत्र लालबहादुर, जेठवारा थाना के डेरवा निवासी दीपक सरोज, लालगंज कोतवाली के शीतलमऊ निवासी शिवाकांत सोनी पुत्र घनश्याम सोनी और अंतू थाना के बझान निवासी उदयराज सिंह पुत्र जयनारायण सिंह के रूप में हुई।
पूछताछ में इनके पास से 20 लाख से अधिक के जेवरात बरामद हुए। आरोपियों ने बताया कि जेवरात चोरी के हैं। वह अब तक 24 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। फरार अभियुक्त उनके गैंग का सरगना अविनाश उर्फ कुंभकरण निवासी रघईपुर थाना अंतू है।
विज्ञापन

एसपी ने अनुुराग आर्य ने बताया कि इनका गैंग प्रतापगढ़ के साथ ही आसपास के जनपदों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पकड़े गए शिवाकांत सोनी की लालगंज थाना क्षेत्र के शीतलमऊ में ज्वैलरी की दुकान है। चोरी के सारे गहने यहीं पर बेचे जाते थे। पकड़े गए आरोपियों पर दर्जनभर मुकदमे जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस को चकमा देकर भागे गैंग के सरगना की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें