फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: युवक ने फंदे से झूलकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के सैयद यासीनपुर गांव में मंगलवार की देर रात एक युवक ने संदिग्धदशा में फंदे से झूलकर जान दे दी। चर्चा है कि 38 वर्षीय शिवांश मिश्रा उर्फ अंकित मंगलवार की शाम घर से निकला था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो उठे।
विज्ञापन

इस बीच राहगीरों ने गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर बाग में एक व्यक्ति को पेड़ से लटकता देखा। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शिवांश की पहचान की। सूचना पर नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिवांश को सीएचसी कालाकांकर भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक चार बहनों में इकलौता भाई था। फांसी लगाने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें