बुधवार को सुबह हुई रिमझिम बारिश से बढ़ी ठंड।
- फोटो : PRATAPGARH
बुधवार को सुबह फिर मौसम बदल गया। हल्की बरसात भी हुई। आसमान में छाए बादलों का दो दिनों तक प्रभाव बरकरार रहेगा। बूंदाबांदी के साथ हल्की बरसात भी हो सकती है। अगले दो दिनों में गलन भरी ठंड बढने के आसार हैं। बुधवार की सुबह 3.2 मिमी बरसात रिकार्ड की गई।
बुधवार को सूर्यदेव के मकर राशि में प्रवेश करते ही मौसम में अचानक परिवर्तन देखने को मिला। सुबह हल्की बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पुरवा हवा का दबाव होने से सुबह कोहरा तो नहीं था, मगर आसमान में छाए बादलों ने बरसात कर ठंड बढ़ा दी।
हालांकि दोपहर बाद आसमान साफ रहा। शाम होते ही ठंड ने एक बार फिर दस्तक दे दी। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि आसमान में छाए बादल अभी दो दिनों तक रहेंगे।
पुरवा हवा का दबाव कम होने पर ही आसमान साफ होने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.5 और न्यूनतम 9.0 था। बुधवार को अधिकतम 19.4 और न्यूनतम 12.4 पर आ गया।
बुधवार को हुई रिमझिम बारिश।- फोटो : PRATAPGARH