फतनपुर थाने में सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि आवास के बाहर तैनात पुलिस कर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बचा लिया।
मनी का पूरा नई कोट की रहने वाली सोमवारी देवी का आरोप है कि पड़ोसी सहाना बानो को जमीन खरीदने के लिए पांच लाख रुपये दिया था। कई बार पैसा मांगने पर वह टालमटोल करती रही। पड़ोसी महिला घर छोड़कर शहर में रहने लगी। शहर पहुंचकर पैसे की मांग की, लेकिन उसने पैसे देने से मना कर दिया। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
पीड़ित महिला मुख्यमंत्री से गुहार लगाने लखनऊ आवास पहुंची थी। मुख्यमंत्री से मुलाकात न हो पाने के कारण पीड़िता ने आत्मदाह का प्रयास किया। चौकी इंचार्ज राहुल कुमार गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।