फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह करोड़ की लागत से बन रहे दो किलोमीटर के नाला की गुणवत्ता जांचने पहुंची टीम

विज्ञापन
देल्हूपुर बाजार से खरवई रोड सड़क किनारे बन रहा नाला। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
देल्हूपुर बाजार समेत दर्जनभर गांवों में सड़क किनारे होने वाले जलभराव की समस्या को दूर कराने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से लगभग छह करोड़ की लागत से दो किमी लंबे नाले का निर्माण कराया जा रहा है। नाला निर्माण में ठेकेदार की मनमानी से नाराज ग्रामीणों ने मामले की शिकायत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से की थी। इस पर शनिवार को विभाग की तरफ से एक टीम निर्माण की जांच करने पहुंची। टीम के सदस्यों ने निर्माण सामाग्री का नमूना लेने के साथ ही ग्रामीणों का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

मानधाता ब्लॉक क्षेत्र में देल्हूपुर बाजार से खरवई, सरायराजा, अकोढ़िया सहित दर्जनभर गांवों में सड़क के किनारे जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से नाला का निर्माण कराया जा रहा है। बीते सप्ताह नाला निर्माण में घटिया निर्माण सामाग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के पोर्टल पर शिकायत की थी।
ग्रामीणों का आरोप था कि घटिया निर्माण का विरोध करने पर ठेकेदार विवाद करने पर आमादा है। शिकायत को संज्ञान में लेकर शुक्रवार की शाम लोक निर्माण विभाग के अधिकारी खरवई गांव पहुंचे। टीम ने नाला निर्माण में लगी ईंट, सीमेंट का मसाला, मोरंग आदि का नमूना लेकर ग्रामीणों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें