फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिली धूप, ठंड से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्र--
विज्ञापन

खिली धूप, ठंड से मिली राहत
छह डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान, न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री गिरा
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। सोमवार सुबह सूरज निकलने से खिली धूप ने लोगों को ठंड से राहत दी। सुबह कोहरा छाया रहा, लेकिन पछुआ हवाओं के चलते दस बजे के बाद आसमान पूरी तरह साफ हो गया। पौने ग्यारह बजे तक धूप का असर इतना तेज हुआ कि ठंड लगभग गायब हो गई। दिनभर लोग घरों के बाहर और छत पर धूप सेंकते रहे। उधर, मौसम विभाग का कहना है कि आसमान साफ होने के चलते मंगलवार सुबह फिर घना कोहरा देखने को मिल सकता है। सुबह कोहरे का असर यह रहा कि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री लुढक़ गया, मगर अधिकतम तापमान में छह डिग्री का उछल गया है।
सोमवार सुबह कोहरा देखकर लोगों को एहसास हुआ कि धूप नहीं निकलेगी। मगर दस बज तक पछुवा हवाओं का दबाव बढ़ते ही कोहरा तेजी से छंटने लगा। पौने ग्यारह बजे तक तेज धूप निकल आई। इससे ठंड से लोगों को राहत मिली। शहर के लोग घर की छतों और सरकारी विभागों के कर्मचारी, अधिकारी कार्यालयों के बाहर दिनभर धूप सेंकते रहे। हालांकि शाम ढलते ही फिर गलन तेज हो गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 10.0 और अधिकतम 14.4 डिग्री सेल्सियस पर था। सोमवार को दो डिग्री खिसककर न्यूनतम तापमान 8.0 पर आ गया, जबकि अधिकतम तापमान उछलकर 20.5 पर पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ देशराज मीना ने बताया कि 15 जनवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव होता रहेगा। मंगलवार की सुबह कोहरा पडने की संभावना है।
विज्ञापन

आठ जनवरी को कलेक्ट्रेट में होगी सभा
प्रतापगढ़ (संवाद)। श्रम संगठनों की आठ जनवरी को प्रस्तावित हड़ताल में बैंक, बीमा, केंद्रीय श्रम संगठनों और कर्मचारी संगठनों ने शामिल होने की घोषणा की है। जिला ट्रेड यूनियन कौसिंल के सचिव नारेंद्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि कलेक्ट्रेट में 11 बजे सभा होगी। जहां सभी कर्मचारियों से एकत्रित होने को कहा गया है।
कुलदीप बने मीडिया प्रभारी
प्रतापगढ़ (संवाद)। जनसत्ता दल किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कुलदीप शुक्ला को जिला मीडिया प्रभारी, अशोक गुप्ता को उपाध्यक्ष, राम दुलारे सिंह को जिला प्रवक्ता और पारसनाथ तिवारी को लक्ष्मणपुर ब्लाक का अध्यक्ष मनोनीत किया है।
विज्ञापन

आवारा जानवरों से फसलों की सुरक्षा की मांग
प्रतापगढ़ (संवाद)। किसानों ने आवारा जानवरों से फसलों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। सिंचाई डाकबंगला में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने कहा कि जिला प्रशासन कागज पर आवारा पशुओं को गो संरक्षण केंद्रों में कैद कर रहा है। वास्तविकता यह है कि गांव में आवारा पशुओं ने फसलों को पूरी तरह तहस-नहस कर रहे हैं। डीएम को ज्ञापन सौंपकर कठोर कदम उठाने की मांग की है। बैठक में हईखान, लीलावती सिंह, नीतू गौतम, जलालुद्दीन, लक्ष्मीनारायण पांडेय, राजकुमार मिश्र प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें