पीबीपीजी कालेज में आयोजित किशोर किशोरी प्रबोधन सम्मेलन में जुटी भीड़।
- फोटो : PRATAPGARH
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुटुंब प्रबोधन विभाग के तहत शहर के प्रताप बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को किशोर-किशोरी प्रबोधन सम्मेलन हुआ। इस दौरान संयुक्त परिवार, भाईचारे व प्रेम भावना पर जोर दिया गया।
विभाग संघ संचालक रमेश ने कहा कि संयुक्त परिवार का बहुत महत्व होता है। इससे आपसी भाईचारे और प्रेम की भावना का विकास होता है। गोरक्षा प्रांत के संगठन मंत्री कुंवर ने कहा कि देश में पाश्चात्य संस्कृति बढ़ती जा रही है, जिसमेें कुटुंब प्रबोधन जैसी संस्कृति को अक्षुण्य रखा जा सकता है। आरएसएस के जिला कार्यवाह डा. सौरभ ने कहा कि हम वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा पर कार्य करते हैं और पूरा विश्व ही हमारा परिवार है।
प्राचार्य डा. बृजुभानु सिंह ने कहा कि हमें अपने पारिवारिक मूल्यों के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होना चाहिए। डा. शिवानी मातनहेलिया ने कहा कि हमें एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। परिवार के प्रत्येक सदस्य को अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए, तभी परिवार के मूल्य सुरक्षित रहते हैं। परिवार से ही राष्ट्र की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। संचालन प्रभाशंकर पांडेय ने किया। इस अवसर पर रघुवीर, अनुराग, विवेक पांडेय, अजीत, डा. भूपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
पीबीपीजी कालेज में आयोजित किशोर किशोरी प्रबोधन सम्मेलन का दीप जलाकर शुभारम्भ करती डा0 शिवानी मा?- फोटो : PRATAPGARH