ग्राम पंचायतों के अभिलेख लेकर छह माह से गायब दो वीडीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की अनुमति बीडीओ ने सीडीओ से मांगी है। एक कर्मचारी निलंबित और दूसरे सेवानिवृत्त होने के बाद भी ग्राम पंचायतों का अभिलेख घर पर रखे हुए हैं।
सदर विकास खंड में तैनात रहे अविनाश कुमार छह माह पहले निलंबित कर दिए गए थे। निलंबन के बाद से वह ब्लाक कार्यालय से गायब हैं। बीडीओ के पत्र लिखने के बाद भी उन्होंने ग्राम पंचायतों का अभिलेख नहीं जमा किया है।
इसी विकास खंड में ग्राम पंचायत अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए रंगनाथ शर्मा अपने साथ अभिलेख भी उठा ले गए। इससे इन ग्राम पंचायतों में विकास कार्य पूरॉ तरह ठप हो गए हैं। बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए सीडीओ से अनुमति मांगी गई है।