फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुचि का बिजली घर ताकते रह गए प्रिंसिपल

Sun, 30 Nov 2014 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एकता एकेडमी की छात्रा रुचि ने बिजली घर का ऐसा माडल तैयार किया कि कालेज के प्रिंसिपल और शिक्षक निहारते रह गए।
विज्ञापन

शहर के पूर्वी सहोदरपुर स्थित एकता एकेडमी में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कक्षा छह से आठ तक के बच्चों ने माडल तैयार कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

कक्षा आठ की छात्रा रुचि ने बिजली घर का माडल ऐसा तैयार किया कि देखने से लग रहा था कि किसी इंजीनियर ने खाका तैयार किया है। प्रिंसिपल आरसी त्रिपाठी के बालिका के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 राकेट, लांचर, पर्यावरण संरक्षण, बायोगैस प्लांट सहित अनेक माडल लेकर बच्चे आए हुए थे। शिक्षक जितेंद्र कुमार ने विज्ञान विषय का महत्व बताया। इस मौके पर शिक्षिका रेशमा, माजिदा, पूनम, आकांक्षा, मानवी ने बच्चों के  माडल का परीक्षण किया। विज्ञान प्रदर्शनी में स्थान बनाने वाली रुचि, अमितेश तिवारी, शाश्वत कुमार, निशांत और सचिन को स्कूल के प्रबंधक जान मोहम्मद ने पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें