फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हत्यारोपी फरार, नहीं लगे पुलिस के हाथ

Sun, 10 Sep 2023 09:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तनाव के बीच परिजनों ने शव का किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुंडा। चक्की पर सो रहे किसान हरिश्चंद्र पटेल की धारदार हथियार से हत्या करने वाले आरोपी दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं लगे। तनाव के बीच परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
संग्रामगढ़ के बंधवा विजयीमऊ निवासी हरिश्चंद्र की शुक्रवार की रात घर से कुछ दूरी पर स्थित चक्की पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। मृतक के भाई कमलेश की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोस के रहने वाले अखिलेश, बाबूलाल, अर्जुन उर्फ बउवा, शिवराम व धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश देती रही, लेकिन वे नहीं मिले। शनिवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। तनावपूर्ण माहौल के बीच परिजनों ने मानिकपुर घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष इंद्रदेव ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें