फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बदमाशों ने व्यापारी को धमकाया, बोले दो लाख दो, सामान-गाड़ी ले जाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
जेठवारा बाजार से खेलकूद व पठन पाठन से संबंधित सामग्री से भरी वैन चुराने वाले बदमाशों ने अब व्यापारी से दो लाख रुपये की मांग की है। फोन कर बदमाशों ने व्यापारी को धमकाते हुए कहा, दो लाख दे दो और अपना सामान व गाड़ी ले जाओ। पुलिस साइबर सेल की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के करनपुर पूर्वी निवासी मोहनलाल केसरवानी की राजापाल चौराहे पर स्पोर्ट्स व पठन पाठन सामग्री की दुकान है। रविवार को अपनी वैन से झंडा, पेन, पेंसिल, कॉपी, बैडमिंटन, गुब्बारा समेत अन्य सामान की सप्लाई करने महेशगंज व जेठवारा क्षेत्र में गए थे। जेठवारा बाजार में चाय पीते समय बदमाशों ने उनकी वैन चुरा ली। बदमाशों ने व्यापारी को फोन कर सामान और वैन की फोटो भेजी और कहा कि सारा सामान हमारे पास है। सामान चाहते हो तो दो लाख भिजवा दो। व्यापारी ने इसकी जानकारी जेठवारा पुलिस को दी है।
इसके बाद पुलिस कर्मी पीड़ित को लेकर साइबर सेल पहुंचे। वहां नए सिरे से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। जेठवारा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश में टीम लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें