फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने स्कूल में घुसकर शिक्षिका से चेन व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
लालगंज कोतवाली के संगियापुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका वर्षा त्रिपाठी से लूट के बाद पहुंचे - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
तमंचे के बल पर बेखौफ बदमाशों ने स्कूल में घुसकर शिक्षिका से लूटपाट की। गले से चेन व मोबाइल लूटकर बाइक सवार बदमाश भाग निकले। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। छानबीन कर पुलिस लौट आई। घटना से परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

लालगंज विकास खंड के नगर पंचायत क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय सांगीपुर में वर्षा त्रिपाठी सहायक अध्यापक के बाद पर कार्यरत हैं। सोमवार को वह विद्यालय में अध्यापन कार्य कर रही थीं। पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश तमंचा लहराते विद्यालय में घुस गए। शिक्षिका कुछ समझ पाती इससे पहले बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटाकर गले से सोने की चेन व मोबाइल फोन छीन लिया।
लूटपाट की दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने के बाद नकाबपोश बदमाश तमंचा लहराते हुए संगम चौराहे की ओर भाग निकले। घटना को बदमाशों ने इतनी प्लानिंग से अंजाम दिया कि दूसरे कमरों में पठन-पाठन कर रहे शिक्षकों को भनक तक नहीं लगी। पीड़ित शिक्षिका ने शोर मचाया तो शिक्षक बाहर निकले, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

कोतवाली से सिर्फ एक किलोमीटर दूर हुई घटना के बाद भी प्रभारी निरीक्षक लालगंज को मौके पर पहुंचने में आधे घंटे का समय लग गया। तक तक बदमाश काफी दूर जा चुके थे। प्रभारी सीओ अभय कुमार पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़िता से पूछताछ के बाद पुलिस को बदमाशों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया।
शिक्षिका से लूटपाट के बाद खंड शिक्षा अधिकारी मो. रिजवान व प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री संतोष कुमार मिश्र समेत बड़ी संख्या में शिक्षक पहुंच गए। स्कूल में शिक्षिका के साथ दिनदहाड़े हुई घटना पर शिक्षकों ने आक्रोश जताते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की।
बाद में पीड़ित शिक्षिका वर्षा त्रिपाठी शिक्षकों के साथ कोतवाली पहुंचीं और दो बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी। इस बारे में पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

ालगंज कोतवाली के संगियापुर प्राथमिक विद्यालय में लूट की शिकार शिक्षिका वर्षा त्रिपाठी।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें