फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर की परीक्ष्ाा में सामूहिक नकल

Mon, 23 Feb 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मणपुर स्थित गजाधर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सोमवार द्वितीय पाली की परीक्षा में एसडीएम ने सामूहिक नकल का भांडा फोड़ किया। शिक्षक समेत छात्रों के पास से भारी मात्रा में नकल सामग्री बरामद की। एसडीएम की संस्तुति पर डीएम ने केंद्र को डिबार कर दिया है। साथ ही परीक्षा भी निरस्त कर दी है।
विज्ञापन


लालगंज तहसील क्षेत्र के लक्ष्मणपुर स्थित गजाधर इंटर कॉलेज मे सोमवार को द्वितीय पाली में इंटर मीडिएट शिक्षाशास्त्र विषय की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा की हकीकत खंगालने उपजिलाधिकारी इंद्रासन वर्मा नायब तहसीलदार सदानंद के साथ अचानक उक्त परीक्षा केंद्र पर जा पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचते ही विद्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई। परीक्षार्थी कमरे से भारी मात्रा में नकल सामग्री बाहर फेंकने लगे।

इस बीच उपजिलाधिकारी एक कमरे में पहुंचे तो वहां ड्यूटी कर रहा शिक्षक मुख्तार खान मोबाइल के कवर में नकल सामग्री छिपाते धर लिया गया। परीक्षा केंद्र पर भारी मात्रा में नकल सामग्री व शिक्षकों की संलिप्तता देख उपजिलाधिकारी इंद्रासन वर्मा ने केंद्र व्यवस्थापक को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर मिली नकल सामग्री जब्त कर ली। एसडीएम की संस्तुति पर देर रात डीएम ने केंद्र को डिबार घोषित करने के साथ परीक्षा भी निरस्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें