फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे इंतजार के बाद नहीं पहुंची जांच टीम, भडक़े ग्रामीण

Thu, 30 May 2019 12:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
निरीक्षण करती टीम
विज्ञापन
ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की जांच के लिए शासन द्वारा गठित टीम का बुधवार को पंाच घंटे ग्रामीण इंतजार करते रहे। जांच टीम के नहीं आने पर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और सभी घर लौट गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतें सुनकर बीडीओ भी लौट गए। ग्रामीणों का आरोप है कि गंाव में शिकायतों का अंबार है, इसको सुनने को कोई तैयार नहीं है। लालगंज विकास खंड की अगई ग्राम पंचायत में विकास योजनाओं की हकीकत खंगालने के लिए बुधवार को शासन स्तर पर गठित टीम को आना था।

इसके लिए सुबह नौ बजे ही लालगंज बीडीओ प्राथमिक विद्यालय पहुंच गए। कुछ देर बाद जिले से एक टीम आदर्श कुमार व इंद्रभान सिंह की अगुवाई में पहुंच गई। दस बजे तक प्राथमिक स्कूल में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं सुनाने के लिए जुट गए। मौके पर मौजूद अफसर ग्रामीणों से कहते रहे कि शासन द्वारा गठित टीम आने वाली है।
विज्ञापन


ग्रामीण करीब पंाच घंटे शासन की टीम का इंतजार करते रहे, लेकिन तीन बजे तक टीम नहीं आ सकी। इस बीच बीडीओ ने किसी अफसर से फोन पर बात की और ग्रामीणों से अपनी समस्याएं नोट कराने को कहा। ग्रामीणों को जैसे ही जानकारी हुई कि अब शासन की टीम नहीं आने वाली तो वह भडक़ उठे। ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में अपने हाथ उठाकर विरोध जताया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने जांच के नाम पर सिर्फ  औपचारिकता का आरोप लगाया और अपने घर लौट गए। स्कूल में मौजूद जिले के अफसरों को भी ग्रामीणों की नाराजगी का शिकार होना पड़ा। एडीओ व प्रधान के समझाने पर ग्रामीणों का आक्रोश शांत हो सका।

ग्रामीणों द्वारा दर्ज शिकायतें कागज पर नोट कर बीडीओ समेत अफसर भी निकल लिए। ग्रामीणों का कहना था कि गंाव में शासन द्वारा संचालित योजनाएं बदहाल हैं। इसकी सुनवाई के लिए कोई भी तैयार नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें