फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच के दौरान हुई मारपीट में घायल युवक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
The injured youth died in the fight during the match
विज्ञापन
मैच के दौरान हुई मारपीट में घायल अहद अली ने बुधवार को दम तोड़ दिया। लालगंज थाना क्षेत्र के महुआबन गाबी निवासी अहद अली (22) को सोमवार की शाम अजगरा बाजार से घर लौटते समय कुछ लोगों ने हाकी-डंडे से जमकर पीटा था। जिससे उसके सिर व हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई थीं। परिजन उसे लालगंज ट्रामा सेंटर ले गए, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

यहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने परिवार के लोगों की तहरीर पर मो. इबरार, मो. रिजवान, मो. इसरार उर्फ सिस्टम, मलखान, फरमूद, समूद व परवेज निवासी महुआबन गाबी, साहिल निवासी घरौरा व सैदान निवासी खरगपुर थाना लालगंज थाना और दो अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, धमकी व प्राणघातक हमले की धारा में एफआईआर दर्ज की थी। लालगंज कोतवाल ने बताया कि अब मुकदमे को हत्या में तरमीम कर दिया जाएगा। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें