फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : युवती ने आग लगाकर दी जान, घर में मचा कोहराम, परिजन बोले- बीमारी से रहती थी परेशान

Thu, 04 Aug 2022 11:56 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

सवैया निवासी सत्यनारायण सोनी बृहस्पतिवार को मजदूरी करने फतनपुर गया था। बेटी संतोषी घर में थी। मां जानकी देवी बाहर बैठी थी। अचानक संतोषी ने कमरे का दरवाजा भीतर से बंदकर खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय थाना क्षेत्र के सवैया गांव की रहने वाली संतोषी (19) ने बृहस्पतिवार दोपहर कमरा बंदकर खुद को आग के हवाले कर लिया। कमरे से धुआं उठते देख पड़ोसियों ने शोर मचाया। कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन



सवैया निवासी सत्यनारायण सोनी बृहस्पतिवार को मजदूरी करने फतनपुर गया था। बेटी संतोषी घर में थी। मां जानकी देवी बाहर बैठी थी। अचानक संतोषी ने कमरे का दरवाजा भीतर से बंदकर खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। कमरे के पीछे से निकल रहे धुएं पर जब पड़ोसियों की नजर पड़ी तो लोग शोर मचाते हुए दौड़े। शोरशराबा सुनकर जानकी भी घर के भीतर दौड़ी। कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। आग की लपटों से घिरी संतोषी जान बचाने के लिए चीखती रही।


कमरे का सारा सामान भी जलकर राख हो गया। किसी तरह लोग दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे और आग बुझाई। परिजन उसे सीएचसी रानीगंज ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मां जानकी देवी ने बताया कि संतोषी की तबियत खराब रहती थी। उसका इलाज चल रहा था। उसके आग लगाने की कोई वजह नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें