फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सड़क पर डगमगाएंगी झांकियां, संभालना होगा मुश्किल

विज्ञापन
राजापाल चौराहे के समीप टूटी सड़क। संवाद
विज्ञापन
शहर में ऐतिहासिक दशहरे व भरत मिलाप की तैयारियां अधूरी हैं। जिन रास्तों से झांकियां निकलेंगी उनमें गड्ढों की भरमार है। कुछ जगहों पर मरम्मत हुई लेकिन कई जगहों पर अभी भी दरकार है। जबकि 20 अक्तूबर को ऐतिहासिक दशहरा मेला व 22 को भरत मिलाप है। इससे पहले मरम्मत कार्य न पूरे हुए तो सड़क पर झांकियां डगमगाएंगी। इन्हें संभालना मुश्किल होगा।
विज्ञापन


शहर के राजापाल टंकी से सदर बाजार को जोड़ने वाली सड़क पर दर्जनों गड्ढे हैं। प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर जोगापुर में देवकली के पास सड़क खस्ताहाल है। यही हाल सदर बाजार चौराहे पर भी है।
सई नदी के पुल के पास मरम्मत के कार्य की भी गति धीमी है। भगवाचुंगी से कचहरी मार्ग पर गड्ढे तो नहीं हैं, लेकिन रेहड़ी-पटरी और दुकानदारों का अतिक्रमण है। इन्हीं मार्गों से होकर झांकियां और चौकियां शहर में भ्रमण करेंगी। ईओ राकेश कुमार ने बताया कि सड़कों की मरम्मत का कार्य अंतिम चरण में है। जहां भी मरम्मत बाकी है, उन्हें दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट:-
आठ लाख रुपये से सड़कों की मरम्मत
नगरपालिका ईओ राकेश कुमार के अनुसार, सड़कों की मरम्मत और साज-सज्जा के लिए आठ लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मार्गों की साफ-सफाई की जा रही है। दशहरा के दौरान रामदल, भरत दल, हनुमान दल व लवकुश दल की ओर से करीब 100 झांकियां निकाली जाएंगी।
बोले कमेटी पदाधिकारी
कपूर चौराहे के पास नाला खुला है। सड़कें अभी दुरुस्त नहीं हो सकी हैं। इनसे ही होकर झांकियां निकलेंगी। जिला उद्योग बंधु की बैठक में मुद्दे को उठाया गया था। - अर्पित खंडेलवाल, अध्यक्ष लवकुश दल

दशहरे की तैयारियां अधूरी हैं। जगह-जगह सड़कें उखड़ी हैं। ऐसे में झांकियां हिचकोले खाते हुए गुजरेंगी। जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। काम में लापरवाही बरती जा रही है। - सोमिल केसरवानी, अध्यक्ष रामदल

राजापाल चौराहे के समीप टूटी सड़क। संवाद

राजापाल चौराहे के समीप टूटी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें