फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की मजबूती के लिए करें प्रयास

Fri, 27 Feb 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी सचिव व प्रदेश जोन 4-5 के प्रभारी राना गोस्वामी ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी को प्रयास करना होगा। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाना होगा। जो पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के बाद उनको दल से जोड़ सकें।
विज्ञापन


पूर्व सांसद के कार्यालय पर गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राना गोस्वामी ने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर सदस्यता अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। संगठन की हकीकत खंगाली जा रही है। उन्होंने बूथ स्तर पर कार्यकर्ता बनाने की सीख नेताओं को दी। जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्रा ने कहा कि सभी ब्लाक अध्यक्ष सदस्यता अभियान को पूरा करें।

इसके बाद शोक सभा के जरिए कांग्रेस दलित उत्थान टास्क फोर्स के पूर्व जिलाध्यक्ष रामलाल सरोज के निधन पर शोक जताया गया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष कपिल द्विवेदी, रफीक अहमद, देवी शंकर पांडेय, इरफान, रोहित शुक्ला, अब्दुल माबूद मुब्बी, अरविंद कुमार, सत्य प्रकाश, सुरेश मिश्र, अशोक सिंह, दूधनाथ भारती समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें