फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में जिले को मिलेगी चार स्टेडियम की सौगात

विज्ञापन
sports
विज्ञापन
नए साल में जिले को चार स्टेडियम की सौगात मिलेगी। मंगरौरा, आसपुर देवसरा, नजियापुर में स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि नए साल में चारों स्टेडियम में खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। जिले में सिर्फ एक स्टेडियम है। वह भी शहर में। यहां वॉलीबाल, क्रिकेट, हॉकी, एथलेटिक्स सहित आठ खेलो का प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन

स्टेडियम में प्रशिक्षण के लिए खिलाड़ियों की भीड़ रहती है। खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा होने से स्टेडियम का मैदान छोटा पड़ जाता है। ऐसे में खिलाड़ियों को दो शिफ्टों में प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके बाद भी खिलाड़ियों को परेशान होना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीण इलाके के प्रतिभावान खिलाड़ियों को होती है। वे स्टेडियम तक आने का खर्च नहीं उठा पाते हैं। अब नए साल से ग्रामीण खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। नए साल में खिलाड़ियों को चार स्टेडियम की सौगात मिलने वाली है।
मंगरौरा के सरसीखाम, आसपुर देवसरा, शिवगढ़ ब्लॉक के नजियापुर व पट्टी के ढिढुई में स्टेडियम का निर्माण कार्य जारी है। स्टेडियम लगभग बनकर तैयार हो गए हैं। हालांकि अभी ट्रैक नहीं बनाए गए हैं। इसके लिए 27 करोड़ का बजट स्वीकृत है। विभागीय अफसरों के अनुसार नए साल में प्रशिक्षण कार्य शुरू होगा। स्टेडियम में प्रशिक्षण के लिए कोचों की तैनाती होगी।
विज्ञापन

शहर स्थित स्टेडियम में जिन-जिन खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है, उन सभी खेलों का प्रशिक्षण नए स्टेडियम भी दिया जाएगा। जिला युवा कल्याण अधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। नए साल में स्टेडियम में खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें