फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का इतिहास और वर्तमान दोनों गौरवशाली: रामदत्त चक्रधर

विज्ञापन
जीआईसी में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में देश भक्ति गीत पर प्रस्तुति देते स्कूली बच्चे। सं? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में रविवार को सामूहिक वंदेमातरम गायन के बीच अमृत महोत्सव का समापन हुआ। इस मौके पर वक्ताओं ने जहां भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं जन-जन को जागृत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि आरएसएस के सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर ने कहा कि अमृत महोत्सव हम सभी के लिए संकल्प का आयोजन है। वंदेमातरम हम सभी के लिए राष्ट्रमंत्र है। उन्होंने कहा कि भारत गौरवशाली राष्ट्र है।
इसका इतिहास और वर्तमान दोनों गौरवशाली है। देश को 1947 में स्वाधीनता मिली है, मगर स्वतंत्रता अभी नहीं है, इसके लिए प्रयास चल रहा है। भारतवर्ष का स्व बचा रहा तो सबकुछ बचा रहेगा। स्व का आशय आध्यात्म, धर्म व भारतीय संस्कृति से है। कहा कि विदेशी राजघराने ने भी प्रयाग को सराहा है। उन्होंने प्रमाणित किया है जितनी शांति प्रयाग में है, उतनी कहीं नहीं है। भारत का तत्वज्ञान वसुधैव कुटुंबकम का है। पूरी दुनिया का ध्यान भारत की ओर है।
विज्ञापन

जीवन में देश प्रथम होना चाहिए। यही भाव सभी भारतवासियों को जागृत करना है। स्व का आचरण, स्व व्यवहार करते हुए स्वतंत्रता की ओर अग्रसर हों। वंदेमातरम का भाव अपने जीवन में जागृत करें। यह कार्यक्रम शहीदों को भावांजलि देने का है। इसके पूर्व भारत माता के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्षता सच्चा बाबा आश्रम के महंत मनोज ब्रह्मचारी ने की। संयोजक डॉ. पीयूषकांत शर्मा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना का वाचन किया।
सह संयोजक डॉ. अखिलेश पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सियाराम ऊमरवैश्य, एनसीसी कर्नल एस श्रीनिवासन, कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह, सांसद संगमलाल गुप्ता, विधायक धीरज ओझा, विधायक राजकुमार पाल, भाजपा नेता वरुण प्रताप सिंह, पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह, रामशिरोमिण शुक्ला, डॉ बृजभानु सिंह आदि मौजूद रहे।
भीड़ जुटाकर दावेदारों ने किया शक्ति प्रदर्शन
भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी कर रहे नेता रविवार को अमृत महोत्सव के समापन कार्यक्रम में अपने-अपने काफिले के साथ पहुंचे। उनके साथ वाहनों की लंबी कतार थी। समर्थकों के साथ पहुंचे दावेदारों ने भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन लिया। वह कार्यक्रम में अंतिम समय तक मौजूद रहे। इस दौरान दावेदारों के जिंदाबाद के नारे भी लगते रहे।
दिखी अनुशासनहीनता, बिफरे कार्यक्रम के पदाधिकारी
जीआईसी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में अव्यवस्था न हो, इसके लिए शहर में जगह-जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। जीआईसी गेट के समीप शहर के वीएन मेहता संस्कृत महाविद्यालय में भी पार्किंग बनाई थी। इसके बाद भी भाजपा नेता शक्ति प्रदर्शन के फेर में अनुशासनहीनता करते रहे। विश्वनाथगंज के एक भाजपा नेता पार्किंग में वाहन खड़ा करने के बजाय अपना काफिला लेकर सीधे जीआईसी परिसर में पहुंच गए। इस पर आयोजक मंडल के पदाधिकारी बिफर पड़े। काफिले की अधिकांश गाड़ियों को बाहर लौटाया गया।

जीआईसी में आजादी के अमृत महोत्सव के समापन कार्यक्रम में वंदे मातरम गीत गाते जनप्रतिनिधि। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

जीआईसी में आजादी के अमृत महोत्सव के समापन कार्यक्रम में बोलते सहसर कार्यवाह रामदत्त चक्रधर। संव- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें