कलेक्ट्रेट में स्वगणना में लगे कर्मचारी। कर्मचारी
स्व-गणना की प्रदेश रैंकिंग में जिले ने सुधार किया है। प्रदेश रैंकिंग में लंबी छलांग लगाते हुए जिला 71वें से 58वें स्थान पर पहुंच गया है। पंचायतीराज विभाग, नगर पालिका, सभी तहसीलों व सीएमओ कार्यालय के कर्मियों के स्व-गणना करने से प्रदेश की रैंकिंग में सुधार आया है। अभी तक 19 हजार से अधिक लोगों ने स्व-गणना की है।
जिला सह जनगणना अधिकारी नैंसी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जारी रैंकिंग में जिले की स्थिति बेहतर हुई है। जिला प्रदेश में 58वें स्थान पर पहुंच गया है। सात मई से अभी तक 19 हजार लोगों ने स्व-गणना की है।
पंचायतीराज विभाग ने 12 सौ, नगर पालिका ने 13 सौ, सीएमओ कार्यालय ने 37 सौ, डीपीओ ने सात सौ से अधिक स्व-गणना की है। बताया कि 21 मई तक स्व-गणना के लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। स्व-गणना की प्रदेश रैंकिंग में सोनभद्र प्रथम और आजमगढ़ दूसरे पायदान पर है।