फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 27 मेडिकल स्टोर संचालकों को डिप्टी सीएमओ ने जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कई मेडिकल स्टोर संचालक बगैर लाइसेंस क्लीनिक और पॉली क्लीनिक का संचालन कर रहे हैं। यहां चिकित्सक मरीजों की जांच व इलाज करते हैं। जांच के दौरान तीन मेडिकल स्टोर संचालकों के पास ही लाइसेंस मिले हैं। सीएमओ के आदेश पर डिप्टी सीएमओ ने 27 संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर दवा की बिक्री होनी चाहिए। अगर चिकित्सक मरीजों का इलाज करते हैं तो संचालक को सीएमओ कार्यालय से लाइसेंस लेना होता है। जिले के तीन मेडिकल स्टोर को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश में संचालक बगैर लाइसेंस चिकित्सकों को बुलाकर मरीजों का इलाज कराते हैं।
महिला अस्पताल के सामने 17 ऐसे मेडिकल स्टोर हैं, जहां पर डॉक्टरों के नाम के बोर्ड लगे हैं। इनमें से चार मेडिकल स्टोर संचालक ऐसे हैं, जिनके पास लाइसेंस नहीं हैं। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जांच के बाद 27 मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। सात दिनों के भीतर जवाब न आने पर इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें