मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में बीते चार दिनों से प्रेग्नेंसी टेस्ट किट नहीं है। इससे गर्भवती महिलाओं को परेशानी हो रही है। मजबूरन बाजार से किट खरीदकर उन्हें जांच करनी पड़ रही है।
विवेक नगर निवासी मंजू पुष्पाकर ने बताया कि इलाज कराने के लिए वह महिला अस्पताल पहुंचीं। अपनी समस्या डॉक्टर को बताई तो उन्हें बाजार से जांच किट लाने के लिए कहा गया।
रानीगंज निवासी अंशू गर्भवती हैं। जांच और इलाज कराने के लिए महिला अस्पताल पहुंचीं तो उन्हें जांच किट नहीं दी गई। मजबूरन बाजार से किट खरीदकर उन्हें जांच करानी पड़ी।
वर्जन
प्रेग्नेंसी टेस्ट किट सहित अन्य दवाएं जल्द की मंगवाई जाएंगी। प्राचार्य को पत्र भेजा गया है।
- डॉ. रमेश पांडेय, सीएमएस मेडिकल कॉलेज।